ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:
ट्रेन नं. 74971 फिरोजपुर से फाजिल्का आ रही थी, फाजिल्का में बहमनी गांव के नज़दीक फिरोजपुर- फाजिल्का रेलवे ट्रैक पर सुबह के वक़्त मानव रहित फाटक पर गुजर रही ट्रेन से सीमेंट मिक्सचर ट्रक टकरा गया| हादसा बहुत भयानक था,हादसे में ट्रक ड्राइवर तो बच गया पर रेल गाड़ी चालक विकास केपी की मौके पर मौत हो गई| हादसे में ट्रक रेल इंजन के अंदर तक घुस गया|

हादसे के बाद अन्य ट्रेनों को भी रोक दिया गया| रेलगाड़ी ट्रक को काफी दूर तक घसीटकर ले गई| खबरों के अनुसार ट्रेन में सवार बहुत सारे लोगो को चोटे भी लगी है|
