कंगना रनौत की बहन रंगोली ने हुई भावुक, बताया-किसने किया था उन पर ‘Acid Attack’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दीपिका पादुकोण की रिलीज होने वाली फिल्म छपाक काफी सुर्खियों में है। वहीं अब इस फिल्म की स्टोरी को लेकर कंगना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दीपिका पादुकोण की रिलीज होने वाली फिल्म छपाक काफी सुर्खियों में है। वहीं अब इस फिल्म की स्टोरी को लेकर कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल भी चार्चाओं में आ गई है। दरअसल रंगोली चंदेल ने सालों साल पहले हुए एसिड अटैक को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने ये साफ तौर पर बता दिया है कि, उनपर किसने अटैक किया था। ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा कि, मेरे ऊपर एसिड अटैक करने वाले शख्स का नाम है अविनाश शर्मा, मैं उन दिनों कॉलेज में थीं, जब एक लड़के ने मुझे प्रपोज किया था. मैं उसके लिए वैसी फीलिंग्स नहीं रखती थी इसलिए मैंने उसे इग्नोर करना शुरू कर दिया था। लेकिन वो सबसे कहता फिरता था कि वो एक दिन मुझसे शादी करेगा।

आगे बताया कि, जब मेरे माता-पिता ने एक एयरफोर्स ऑफिसर से मेरी सगाई करवा दी तो वो मुझसे शादी करने की जिद पर अड़ गया। मैंने उसका विरोध किया तो उसने मुझ पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। मैंने इन धमकियों पर ध्यान नहीं दिया। रंगोली ने कहा कि, मैं एक पीजी में चार लड़कियों के साथ रहती थी। एक दिन एक लड़का आया और मेरे बारे में पूछने लगा। मेरी दोस्त विजया ने बताया कि कोई तुम्हारे बारे में पूछ रहा है। मैंने दरवाजा खोला तो वो एक भरा हुआ जग लेकर खड़ा था और एक सेकेंड में ही ‘छपाक’…..’ वहीं रंगोला ने दीपिका की फिल्म की सराहना भी की है। इससे पहले कंगना भी इस फिल्म के लिए दीपिका की तारीफ कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *