कैथल पुलिस द्वारा नशा तस्करी कर रहा आरोपी काबू, क्रेटा गाड़ी से 95 किलो 825 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद

कैथल,  19 अगस्त कैथल जिला पुलिस द्वारा SP मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कैथल

कैथल,  19 अगस्त

कैथल जिला पुलिस द्वारा SP मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी संगतपुरा पुलिस  ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 95 किलो 825 ग्राम डोडापोस्त सहित एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीले पदार्थ की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी भी बरामद की है।

मामले में फरार हुए दो अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।DSP सुशील प्रकाश ने बताया की चौकी संगतपुरा पुलिस प्रभारी SI बलराज सिंह की टीम को गश्त दौरान एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी नंबर DL-8-CAQ-1151 में तीन युवक सवार होकर धनौरी से गलौली होते हुए पंजाब की ओर जाएंगे। जों गाड़ी में डोडा-पोस्त लिए हुए है। पुलिस टीम ने धनौरी-गलौली रोड पर ड्रैन पुल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।

करीब दोपहर 3 बजे धनौरी की तरफ से एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने नाकाबंदी से करीब 50 मीटर पहले गाड़ी रोक दी। इसके बाद चालक और ड्राइवर सीट के पीछे बैठे एक अन्य युवक ने गाड़ी से उतरकर खेतों की ओर भागने का प्रयास किया। गाड़ी की कंडक्टर सीट पर बैठे तीसरे युवक ने भी भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

पूछताछ में युवक की पहचान अनमोल दीप सिंह निवासी घग्घा, जिला पटियाला, पंजाब के रूप में हुई। पुलिस को तलाशी के दौरान गाड़ी से पांच कट्टों में 95 किलो 825 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। भागने वाले आरोपियों की पुख्ता पहचान कर ली गई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबरें जानें-

कैथल के अस्पताल में दो युवकों पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, टांग में लगी गोली, आरोपी पर पहले 6 मामले दर्ज

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *