हिसार के आर्य नगर जलघर की बदहाली, टैंकों में जमी काई, गंदा पानी पीने को मजबूर लोग

हिसार, 19 अगस्त हिसार आर्य नगर के जल घर (वाटर बॉक्स) के हालत खस्ता हो गई है। महीनों से सफाई न होने और फिल्टर प्लांट…

हिसार

हिसार, 19 अगस्त

हिसार आर्य नगर के जल घर (वाटर बॉक्स) के हालत खस्ता हो गई है। महीनों से सफाई न होने और फिल्टर प्लांट व पाइपलाइनें खराब होने के कारण ग्रामीणों को गंभीर रूप से दूषित और गंदा पानी पीने को मिल रहा है। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता अनिल मान के साथ जल घर(वाटर बॉक्स)  का निरीक्षण किया और पाया कि जल घरों के टैंक में सफाई न होने के कारण काई जमी हुई है।जिसके कारण लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं।

कांग्रेस नेता अनिल मान ने बताया कि हजारों की आबादी वाले आर्य नगर के जल घर (वाटर बॉक्स) में पीने का पानी लोगों को शुद्ध नही मिल रहा है। उनका कहना है कि देखने में ऐसा लगता है यहा कई महीनों से जल घर (वाटर बॉक्स) की सफाई नहीं हुई है ।साथ ही जल घरों (वाटर बॉक्स) की दीवार टूटी है। आस- पास भी पानी भरा रहा है।

अन्य खबरें जानें-

कैथल पुलिस द्वारा नशा तस्करी कर रहा आरोपी काबू, क्रेटा गाड़ी से 95 किलो 825 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *