कैथल पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शातिर चोर पकड़ा, पुलिस को देखकर भागा, बाइक फिसलने से गिरा, पैर टूटा

कैथल, 4 सितंबर कैथल में अपराधियों के खिलाफ SP मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है।…

कैथल

कैथल, 4 सितंबर

कैथल में अपराधियों के खिलाफ SP मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पूंडरी व बाता क्षेत्र में चोरी की वारदातों में वांछित आरोपी को CIA कलायत द्वारा पीछा करके काबू कर लिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी द्वारा तेज गति से बाइक भगाई गई। आरोपी की बाइक फिसलकर आरोपी गिर गया, बाइक से गिरकर चोट लगने कारण उसका पैर भी टूट गया।जिसके बाद उसे काबू कर उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया।

CIA कलायत प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि CIA कलायत के एचसी विनोद कुमार की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए रात्रि गश्त दौरान कलायत क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली पूंडरी व बाता में कई चोरी की वारदात करने के मामलों में शामिल एक टोहाना निवासी आरोपी तितरम क्षेत्र में एक बीना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर घूम रहा है।

पुलिस टीम द्वारा तितरम क्षेत्र में उसकी खोजबीन शुरू की गई। बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार एक युवक पुलिस को तितरम से शेरूखेड़ी रोड़ पर दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उसने अपनी बाइक तेज गति से भगा ली। तेज गति कारण गड्डे में बेलेंस बिगड़ने कारण बाइक फिसल गई तथा बाइक सवार सड़क पर गिर गया।

उसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा उसे तुरंत काबू कर लिया गया। जांच दौरान बाइक से गिरकर युवक को चोटे लगी मिली। युवक का बायां पैर भी टुटा हुआ मिला। युवक की पहचान टोहाना निवासी रवि के रूप में हुई। उक्त आरोपी रवि 2 अगस्त की रात बाता बस अड्डा के पास स्थित 5 दुकानों में चोरी मामले में तथा 28 जुलाई की रात पूंडरी स्थित 9 दुकानो में चोरी का वारदातो में वांछित था।

घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया। उक्त चोर गिरोह के 2 सदस्यों को कैथल पुलिस द्वारा पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी रवि पर पहले भी चोरी के करीब 11 मामले दर्ज है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

अन्य खबरें जानें –

नरवाना में कूड़े पर बवाल, 5 सितंबर के अल्टीमेटम से भड़के सफाई कर्मचारी, सुभाष चौक पर पलटी कूड़े से भरी ट्रॉली, लोगों में नाराजगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *