कैथल, 8 सितंबर
कैथल में नगर परिषद प्रशासन की ओर से शहर में सफाई का कार्य प्रभावित करने वाले पे रोल के 6 कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की ओर से कर्मचारियों को ये आदेश दिए गए हैं। आदेशों में पे रोल के छह कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।
आरोप है कि ये कर्मचारी बिना कारण बताए हड़ताल में शामिल हुए और ड्यूटी से गैर हाजिर रहे। जब इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, तो कोई जवाब नहीं दिया। जब प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर सफाई का कार्य करवाया जा रहा था, तो इन कर्मचारियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
अन्य खबरें जानें –


