ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव के चलते राजनेताओं का दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। अब कुरुक्षेत्र की पूर्व सांसद और कांग्रेसी नेता कैलाशो सैनी ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। कैलाशो सैनी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा है। वे इनेलो की टिकट पर कुरुक्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं और कांग्रेस की टिकट पर दो बार लाडवा विधानसभा से विधायक बन चुकी हैं।
बता दें कि कैलाशो सैनी पहले इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई थी और अब उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। वहीं, बीजेपी प्रेदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि दूसरे दल के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिली है। सुभाष बराला ने चुटकी लेते हुए कहा कि नेताओं के बीजेपी ज्वाइन करने से कई विपक्षियों की नींदे भी उड़ी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह दूसरे नेताओं के बीजेपी में शामिल से 75 पार के नारे से ज्यादा सीटें पार्टी हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियों से आज विपक्षी दल के नेता भी बीजेपी में शामिल होकर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं।


