ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लग चुकी है, जिसके नियमों का पालन करना अनिवार्य है। वहीं, चुनाव आयोग ने भी उम्मीदवारों को लेकर दिशा- निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसमें साफ कहा गया है कि अगर किसी भी प्रत्याशी का सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट है, तो अपने नामांकन पत्र में उसका उल्लेखे करना जरूरी है।
बता दें कि चुनाव आयोग की तरफ से सामान्य वर्ग के लिए 10 हजार सिक्योरिटी और अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए 5 हजार सिक्योरिटी निर्धारित की गई है। आयोग की तरफ से ये भी कहा गया है कि नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ का हर कॉलम भरना अनिवार्य है और अगर कोई भी कॉलम खाली रहा, तो नामांकन पत्र रद्द हो सकता है।
नमांकन पत्र के वक्त रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के 100 मीटर की परिधि में केवल 3 ही वाहन जा सकते हैं और नामांकन दाखिल करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के पास उम्मीदवार सहित पांच लोग ही जा सकेंगे। इनमें एक प्रस्तावक और वर्कर शामिल होंगे। चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया है कि अगर कोई भी उम्मीदवार बाहरी है, तो उसे मतदाता सूचि की प्रमाणित सूचि अपने नामांकन पत्र के साथ लगानी जरूरी है। उम्मीदवारों को अपना अलग से खाता खुलवाना होगा और अगर कोई उम्मीदवार सूचि या मत पत्र में हिंदी- अंग्रेजी में नाम छपवाना चाहता है, तो उसे नाम सही तरीके से लिखवाना होगा।


