ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कैनेडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ अमृतसर के ताज होटल में मुलाकात की।
इस दौरान कैप्टन ने जस्टिन ट्रूडो के समक्ष खालिस्तान का मुद्दा उठाया। मुलाकात के बाद कैप्टन ने बताया कि पंजाब में अलगाववादी ताकतों को उत्साहित करने के लिए विदोशों से फंडिंग हो रही है और फंडिंग करने वालों में कैनेडा के सिख भी शामिल है।
कैप्टन ने ये भी कहा कि खालिस्तान के मुद्दा पर उन्होने सहयोग देने की बात कही है। गौरतलब है कि पंजाब में हिन्दू नेताओं की हत्याओं की जांच दौरान सामने आया कि पंजाब में अलगाववादी ताकतों को उत्साह देने के लिए फंडिंग हो रही है।
खालिस्तानी समर्थकों को फंड देने में यूके, अमेरिका के इलावा कैनेडा और खालिस्तानी समर्थक भी शामिल है। जिस कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरजीत सज्जन पर खालिस्तान का दोष लगाते हुए उनसे मिलने को मना कर दिया था।
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इलावा साल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जस्टिन ट्रूडो के सामने खालिस्तान का मुद्दा उठाया था।




