ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडियन मंत्री जस्टिन ट्रूडो भारत दौरे पर है। अपने भारत दौरे के दौरान कैनेडियन मंत्री को मीडिया की बेरूखी का सामना करना पड़ा। बता दें कि जब वो अपने अमृतसर दौरे पर थे तो उनके पहुंचने की जानकारी, दर्शन करने के इलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने तक की भी महत्वपूर्ण जानकारी को भी एक दो चैनलों को छोड़कर किसी भी चैनल ने अहमियत नहीं दी।
टीवी चैनलों पर जस्टिन ट्रूडो का सीधे तौर पर बहिष्कार कर दिया। साथ ही उनको टीवी पर दिखाने के लिए ब्लैक आउट ही रखा गया। इतना ही नहीं एक दो चैनल को छोड़ कर किसी भी चैनल ने ये भी नही बताया कि वो अमृतसर कब पहुंचे और कब दर्शन किए।
हालांकि उनकी अगवानी के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी औऱ नवजोत सिंह सिद्दू भी मौजूद रहे। इसके इलावा सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल और दिल्ली गुरूद्वारा प्रंबधक कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके भी मौजूद रहे थे जिनको भी नजरअंदाज किया गया।
जस्टिन ट्रूडो के भारत फेरी के थोड़े दिन पहले ही केंद्र सरकार ने अपने बेरूखी को जायज दिखाते हुए लंबे प्रोग्राम तो दिखाए पर किसी भी चैनलों ने ये भी नहीं बताया कि जस्टिन ट्रूडो अमृतसर दौरे पर है।
अमृतसर दौरे को नजरअंदाज करते हुए किसी और खबर को महत्ता दी जा रही थी। पर काफी चैनलों ने इस ऐतिहासिक दौरे को काफी अच्छे ढ़ग से दिखाते हुए इस दौरे को महत्ता भी दी गई।




