Winter Diet: सर्दियों में सीड्स का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है.ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर को गर्माहट भी पहुंचाते हैं. इनमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यहां हम कुछ सीड्स (Healthy Seeds For Winter) के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें सर्दी के मौसम में अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में.
चिया सीड्स
चिया सीड्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम, और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा है. चिया सीड्स में मौजूद फाइबर, वजन घटाने में मदद करता है और पाचन को दुरुस्त रखता है.
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें एंटीऑक्सिडेंट्स, हेल्दी फैट और मिनरल्स होते हैं. ये कोशिकाओं को पोषण देते हैं और नुकसान से बचाते हैं. कद्दू के बीजों में मौजूद विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को नमी देते हैं और उसे जवान रखने में मदद करते हैं. ये बालों को भी मजबूत बनाते हैं.
अलसी के बीज
अलसी के बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड का बढ़ियो सोर्स होते हैं जो हड्डियों को मजबूत करते हैं और हार्ट के लिए भी फायदेमंद होते हैं. ये आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं क्योंकि अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई होता है जो कोलेजन प्रोडक्शन में मदद करता है और आपकी स्किन को लंबे समय तक जवान रखता है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



