सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ कईं त्वचा से संबंधित बीमारियां भी शुरू हो चुकी हैं। ठंड़ी हवाओं, तापमान में गिरावट के कारण स्किन में नेचुरल तेल कम होने लगता है। जिससे स्किन रुखी, बेजान महसूस होती है। बार-बार मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करने के बाद भी स्किन ड्राई रहती है।सर्दियों के मौसम में स्किन को सिर्फ बाहरी देखभाल की ही नहीं, बल्कि सही खानपान और पर्याप्त पानी की भी जरूरत होती है। आइए ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय जानते हैं, जिससे आप सर्दियों के मौसम में अपनी स्किन को मुलायम और हेल्थी रख सकते हैं।
स्किन पर मॉइस्चराइजर का करें इस्तेमाल
सर्दियों के मौसम में अपनी स्किन में नमी बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना जरूरी है। नहाने के तुरंत बाद या गीली स्किन पर भी आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप नारियल का तेल, एलोवेरा जेल, शिया बटर का इस्तेमाल भी आप अपनी स्किन को मुलायम रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। सेरामाइड्स युक्त क्रीम भी एक अच्छा विकल्प है।
ज्यादा गर्म पानी में न नहाएं
ठंड़ के मौसम में ज्यादातर लोगों को गर्म पानी से नहाना अच्छा लगता है, लेकिन इस मौसम में आप ज्यादा गर्म पानी से न नहाएं, क्योंकि इससे आपकी स्किन में नेचुरल तेल नहीं रहता। शरीर में खुजली, ड्राईनेस आ जाती है। हमेशा नहाते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। नहाने के बाद भी तौलिए से रगड़ने की बजाय मुलायम साफ कपड़े से अपने शरीर को साफ करें ।
पानी की कमी से बेजान हो जाती है स्किन
सर्दियों के मौसम में लोग प्यास कम लगने के कारण पानी कम पीतें है, जिसका असर आपकी स्किन पर भी पड़ता है। इसलिए दिन में पर्याप्त 2 से 3 लीटर पानी पिएं। इसके अलावा नींबू पानी, सूप जैसे पेय पदार्थों का भी सेवन करें।
घरेलू फेस मास्क का करें इस्तेमाल
अपनी स्किन को मुलायम रखने के लिए आप घरेलू फेस मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप दही और शहद का मास्क तैयार कर अपने फेस पर इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद का मास्क लगाना स्किन पर सबसे फायदेमंद माना जाता है। आप अपनी त्वचा पर एलौवेरा जेल भी लगा सकती है, यह स्किन को बहुत आराम देता है। किसी भी नए मास्क को अपनी स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करेँ। कोई भी इंचिग होने पर इसका इस्तेमाल न करें।
डाइट का भी रखें विशेष ध्यान
अपनी स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनी डाइट का भी विशेष ध्यान रखें। संतुलित औऱ पौष्टिक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। आप अपनी डाइट में मेवे जैसे काजू, बादाम, अखरोट, मौसमी फलों और हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप दाल, दूध और प्रोटीन से भरे पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें।
सर्दियों के मौसम में अपनी स्किन को हेल्थी रखने के लिए कोई भी कठोर साबुन का इस्तेमाल न करें। हमेशा मॉइस्चराइजर युक्त साबुन का इस्तेमाल करें। यदि आपको अपनी त्वचा में लगातार खुजली, लालिमा या जलन बनी रहती है, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
अन्य खबरें जानें –








