14 सितंबर
जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 भारतीय हॉकी के लिए बेहद खास रहा। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय पुरूष टीम औऱ महिला टीम दोनों ने जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। पुरूष टीम ने दक्षिण कोरिया ने 4-1 से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया और महिला टीम ने चीन को 1-0 से हराकर तीसरी बार चैंपियन बनी।इसी के साथ दोनों टीमों ने FIH जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई किया।
पुरुष टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया
पुरूष टीम ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया पर शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। हाफ टाइम तक भारतीय टीम ने 3-0 की बढत बना ली थी।दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने दबदबा जारी रखा और अंत में भारतीय टीम ने 4-1 से खिताब अपने नाम किया। इसी जीत के साथ भारतीय पुरूष टीम ने छठी बार खिताब अपने नाम किया।
महिला टीम ने चीन को 1-0 से हराया
भारतीय महिला टीम ने भी महिला जूनियर फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।मुकाबले का एकमात्र गोल सानिका चंद्रकांत माने ने 17वें मिनट में किया।दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबले देखने को मिला। चीन की टीम को भारतीय टीम ने कोई भी गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में भारतीय टीम ने मुकाबला 1-0 से अपने नाम कर लिया। भारतीय महिला जूनियर टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर हैट्रिक पूरी की।
खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मिलेगी इनामी राशि
हॉकी इंडिया ने विजेता टीम के खिलाड़ियों और स्पोर्ट स्टाफ के लिए इनाम की घोषणा की है।खिलाड़ियों को 3 लाख रूपये और स्पोर्ट स्टाफ को प्रत्येक स्टाफ को 1.5 लाख की इनामी राशि दी जाएगी। पुरुष और महिला टीमों के विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने से अब युवा खिलाड़ियों के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का बड़ा मौका होगा
अन्य खबरें जानें –
Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? हिंदी के सम्मान का दिन



