ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए 20 दिसम्बर यानी आज से 20 जनवरी तक जननायक जनता पार्टी का प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है। इस हाईटैक सदस्यता अभियान के जरिए जेजेपी लाखों नए सदस्य बनाएगी।
सदस्यता अभियान को लेकर वीरवार को गुरुग्राम में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला, सदस्यता अभियान की मॉनिटरिंग कमेटी व अन्य पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी 22 जिलों के जिला प्रधानों के साथ बैठक की जिसमें सभी जिला प्रधानों को सदस्यता अभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जेजेपी के साथ जोड़ने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
