#RamRahim: पत्रकार हत्याकांड के मामले में गुरमीत राम रहीम को हुई उम्रकैद की सज़ा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– गुरमीत राम रहीम और अन्य तीन लोगों को छत्रपति रामचंद्र हत्याकांड मामले में सजा सुना दी गई है। बता दें कि कोर्ट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– गुरमीत राम रहीम और अन्य तीन लोगों को छत्रपति रामचंद्र हत्याकांड मामले में सजा सुना दी गई है। बता दें कि कोर्ट ने राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। राम रहीम के साथ ही कोर्ट ने निर्मल, कृष्ण और कुलदीप को भी सजा सुना दी है।

ram rahim

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/512511685938946/

कुलदीप, किशन लाल और निर्मल को भी उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई | 2002 में हुई थी पत्रकार छत्रपति की हत्या और लगभग 16 साल बाद मिला है इन्साफ|पहले राम रहीम अपनी पहली सज़ा पूरी करेगा उसके बाद ये सज़ा शुरू होगी |

जज जगदीप सिंह ने राम रहीम सहीत तीन अन्य दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इससे पहले भी दो साध्वियों के साथ बलात्कार के मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी।

ram rahim

गौरतलब है कि 11 जनवरी को पत्रकार हत्याकांड मामले में दोषी करार किया गया था और 17 जनवरी को राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुना दी गई है। वहीं  इस मामले में रामचंद्र छत्रपति के परिवार वालों ने राम रहीम को फांसी की सजा देने की मांग की थी। खैर 16 साल पुराने मामले में राम रहीम को उम्रकैद की सजा हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *