John Cena News: WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला को ट्विटर पर किया फॉलो

John Cena follow Punjabi singer Sidhu Moose Wala News:जॉन सीना खेल मनोरंजन और हॉलीवुड में सबसे बड़े और दिग्गज नामों में से एक है. रेसलिंग…

John Cena follow Punjabi singer Sidhu Moose Wala News:जॉन सीना खेल मनोरंजन और हॉलीवुड में सबसे बड़े और दिग्गज नामों में से एक है. रेसलिंग की दुनिया के सबसे बेहतरीन रेसलर्स जॉन सीना ने हाल ही में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को ट्विटर पर फॉलो किया है.
आपको बता दें कि शायद ही कोई ऐसा बड़ा रेसलर हो जिसे जॉन सीना ने न हराया हो. सीना ने बिग शो, केन, ट्रिपल एच जैसे बड़े नामों को मात दी है.जॉन सीना रिंग में टैप आउट के लिए भी जाने जाते हैं।

दरअसल, दिवंगत पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला की हत्या को एक साल हो गया है. मूसेवाला ने कम उम्र में ही अपने गानों और संगीत से खूब नाम कमाया। सिद्धू मूसेवाला ने अपनी आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना लिया। भले ही आज वह इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन एक के बाद एक हिट गानों की वजह से लोग उन्हें आज भी याद करते हैं.
सिद्धू मूसेवाला के पंजाबी गाने ग्रामीण पंजाब की वास्तविकता को दर्शाते हैं. आज भी सिद्धू मूसेवाला के गाने की लोकप्रियता विश्व स्तर पर आसमान छू रही है. सिद्धू मूसेवाला को आज भी कई लोग और बड़े राजनीतिक नेता, मशहूर अभिनेता फॉलो कर रहे हैं.

मर्डर के बाद भले ही वो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके गाने लोगों के दिलों में लंबे समय तक रहेंगे. सिद्धू मूस वाला की हत्या को एक साल हो गया है, लेकिन उनके प्रशंसक अभी भी उनकी मौत के गम से उबर नहीं पाए हैं. फैंस ने सिद्धू के लाइव स्टेज को भी काफी पसंद किया. 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *