जुलाना में लगा रोजगार मेला,2240 युवाओं ने करवाया पंजीकरण, 35 निजी कंपनियों ने लिया भाग

जुलाना, 20 अगस्त जुलाना कस्बे की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा…

जुलाना

जुलाना, 20 अगस्त

जुलाना कस्बे की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी ने शिरकत की। रोजगार मेले में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले में कुल 2240 युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीकरण करवाया, जबकि आसपास की 35 निजी कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिस्सा लिया।

कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता और हुनर के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाना है। सरकार चाहती है कि प्रदेश का प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर बने और अपने पैरों पर खड़ा हो। रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी योग्यता के अनुसार उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं और अपने कौशल को लगातार बढ़ाते रहें।

कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास बेहद जरूरी है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त करने में आसानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

रोजगार मेले में पहुंची निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया में भाग लिया। बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने से ITI परिसर में दिनभर चहल-पहल रही। युवाओं ने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से नौकरी से संबंधित जानकारी भी हासिल की।

अन्य खबरें जानें –

कैथल में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई,ट्रक से 488 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *