ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर स्थित कृष्णा घाटी में लगातार फायरिंग की जा रही है। पाकिस्तान ने 24 घंटे के अंदर फिर से यहां पर युद्धविराम तोड़ा है। आपको बता दें कि गुरुवार को भी पाक की ओर से यहां पर फायरिंग हुई थी और उसमें सेना का एक जवान और एक नागरिक शहीद हो गए थे। पाकिस्तान की सेना ने छोटे हथियारों से गोलियां चलाईं और गोलाबारी की,पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सेना की चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों में भी गोलाबारी कर रहा है। पुंछ में सुबह से हो रही गोलीबारी के चलते इलाके में दहशत का माहौल है |
> पुंछ की कृष्णा घाटी में तोड़ा युद्धविराम
> 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा युद्धविराम
