ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक कल बांदीपुरा के तुलैल के हसनगम-मलंगम में दो लोग एक हिमस्खलन की चपेट में आ गए। दोनों की पहचान मलंगम निवासी अब्दुल बेघ और हलीम बेघ के रूप में हुई है।
हालांकि तुरंत तलाशी अभियान शुरु किया गया और देर रात दोनों युवाओं को बर्फ से बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को तुलैल के उपजिला अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां अजीज बेघ ने दम तोड़ दिया। इस बीच एक सप्ताह पहले सीमांत जिले कुपवाडा में एक विशाल हिमस्खल की चपेट में आने से तीन लोगों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विभिन्न एजेंसियों सेना, पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल तथा स्थानीय लोगों के व्यापक तलाशी अभियान के बावजूद लापता लोगों को तलाशा नहीं जा सका है। लापता लोगों के नाम वारनाओ निवासी गुलाम मोहम्मद लोन और मोहम्मद अल्ताफ और डारडीपोरा लालपोरा निवासी बसीर अहमद हैं। तीनों कुपवाडा जिले के लालपोरा पुलिस थाने में अंतर्गत गोचिबल बेहक के पास विशाल हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।
हिमस्खलन की चपेट में 1 की मौत, 1 घायल
अब्दुल बेघ और हलीम बेघ के रूप में हुई पहचान



