#ShriAnandpurSahib: पंजाब में होला मोहल्ला की धूम !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में खालसाई शानो शौकत का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व होला मोहल्ला बहुत ही धुमधाम से मनाया गया। पंजाब में होली का अंदाज जुदा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में खालसाई शानो शौकत का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व होला मोहल्ला बहुत ही धुमधाम से मनाया गया। पंजाब में होली का अंदाज जुदा है।

hola mohalla

होली में वीरता और पौरूष का चटख रंग मिला कर जाबाजों की होली के कह कर मनाई जाती है। जो सभी के रग रग में उत्साह का रंग भर देता है। पंजाब में होली पौरुष के प्रतीक पर्व के रूप में मनाई जाती है। पंजाब में होला मोहल्ला तीन दिन तक मनाया जाता है।

hola mohalla

बता दें कि होला मोहल्ले की शुरूआत सिखों के दसवें गुरू श्री गोबिंद सिंह जी ने होली के त्योहार को अलग ढंग से मनाने की प्रथा शुरू की थी। इस दिन को श्री गुरु गोबिंद सिंह ने आध्यात्मिकता के रंग में रंग दिया। जिसको होल मोहल्ला का नाम दिया।

hola mohalla

होला शब्द होली की सकारात्मकता का प्रतीक था और मोहल्ला का अर्थ उसे प्राप्त करने का पराक्रम। होला मोहल्ला में श्रद्धालु परमात्मा के रंग में रंगे नजर आते है। श्री कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला के रंग देखने को मिले।

hola mohalla

इस दौरान श्रद्धालु गुरूओं के रंग में रंगे नजर आए। होला मोहल्ला की शुरूआत गुरवाणी के साथ किया जाता है।

hola mohalla

 

इसके बाद कवि सम्मेलन किया जाता है। फिर शारीरिक अभ्यास, खेल और पराक्रम के आयोजन होते है।

hola mohalla

 

साथ ही बिना किसी को शारीरिक क्षति पहुंचाए युद्ध के जौहर दिखाए जाते है।

hola mohalla

फिर योद्धाओं को उचित पुरस्कार दिए जाते है। अंत में कड़ा प्रसाद वितरित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *