ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू–कश्मीर में गुरुवार को हुई पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या के मामले में शुक्रवार को एक बड़ा और अहम खुलासा हुआ | इस हत्यकांड में अभी तक तीन आतंकियों का नाम आ रहे थे | लेकिन अब एक चौथा संदिग्ध भी सामने आया है | आपको बता दें कि जिस जगह पर शुजात बुखारी को गोली मारी गई थी | वहां का एक वीडियो सामने आया है जिसमें चौथा संदिग्ध दिख रहा है |
यही नहीं चौथा संदिग्ध शुजात बुखारी की बॉडी के पास ही खड़ा है और वहां से पिस्टल उठाकर भाग जाता है | श्रीनगर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर इस आतंकी की तलाश के लिए उसकी तस्वीर जारी की थी और इसके लिए आम लोगों की भी मदद मांगी थी | जिसके बाद उसकी पहचान जुबैर कादरी के तौर पर हुई है | उस चौथे संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है |
पत्रकार शुजात बुखारी हत्याकांड
एक संदिग्ध गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
चौथा संदिग्ध सामने आने के बाद लोगों से अपील
पहचान के लिए पुलिस ने मांगी मदद
Watch Video
https://youtu.be/2veN2HEnlMs
