शहीद जाबांज औरंगजेब का आखिरी वीडियो वायरल, आतंकी बंदूक के दम पर कर रहे हैं सवाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आतंकियों द्वारा पुलवामा से अपहरण के बाद निर्मम तरीके से मारे गए भारतीय सेना के जाबांज जवान औरंगजेब का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आतंकियों द्वारा पुलवामा से अपहरण के बाद निर्मम तरीके से मारे गए भारतीय सेना के जाबांज जवान औरंगजेब का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को आतंकी संगठन जैश ने जारी किया है। जिसमें आतंकी जवान को एक पेड़ से बंधक बना कर पूछताछ कर रहे हैं | आतंकियों ने जवान से सबसे पहले उसका नाम और पता पूछा। औरंगजेब ने अपना नाम और पता जैसे ही बताया आतंकियों ने कहा तुम्हारी ड्यूटी कहा है और तुम शुक्ला के साथ रहते हो न? औरंगजेब ने बिना किसी डर के जवाब दिया शादीपोरा, पुलवामा में मेरी ड्यूटी है और हां मेजर रोहित शुक्ला के साथ रहता हूं | आतंकियों ने उससे पूछा कि तुम क्या ड्यूटी करते हो? औरंगजेब ने बताया कि पोस्ट पर सिपाही हूं। आतंकियों ने पूछा कि तुम शुक्ला के गार्ड भी हो? औरंगजेब ने हां में जवाब दिया। आतंकियों ने कहा कि उसके साथ हर ऑपरेशन में तुम जाते हो न, औरंगजेब ने कहा कि हां जाता हूं। आतंकियों ने पूछा कि मुहम्मद भाई, वसीम और तल्हा का एनकाउंटर तुमने ही किया था न? जवान ने बिना डरे कहा हां मैंने ही किया था |

पूछताछ में आतंकियों ने तल्हा राशिद का भी जिक्र किया है। बता दें कि तल्हा राशिद, जैश चीफ मसूद अजहर के भतीजा था। जो नवंबर 2017 में पुलवामा में अपने अन्य दो साथियों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। उस ऑपेरशन को भी सेना की 44 आरआर ने ही अंजाम दिया था जिसका सदस्य औरंगजेब भी था | इस मुठभेड़ में अन्य जो दो आतंकी मारे गए थे उनकी पहचान मुहम्मद भाई और वसीम के तौर पर हुई थी। मुहम्मद भाई जैश का डिवीजनल कमांडर था, जो पाक का रहने वाला था। जबकि वसीम पुलवामा के द्रुबगाम का रहने वाला था | औरंगजेब नवंबर में हुए पुलवामा एनकाउंटर के बाद से ही जैश के निशाने पर था। उसकी हर एक हरकत पर आतंकी नजर बनाए हुए थे। जैश आतंकियों ने अपने आका के भतीजे की मौत को अब तक नहीं भूला पाए थे। इसी कारण से इस घटना को अंजाम दिया |

शहीद जाबांज औरंगजेब का आखिरी वीडियो वायरल

वीडियो को आतंकी संगठन जैश ने किया जारी

आतंकी बंदूक के दम पर कर रहे हैं सवाल

आतंकी जवान को एक पेड़ से बंधक बना कर की पूछताछ

आतंकियों ने जवान से सबसे पहले उसका नाम और पता पूछा

Watch Video

https://youtu.be/Z4tvkZhWtUY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *