ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी की तरफ से चुनाव आयोग को एक शिकायत दी है, जिसमें लिखा है कई जगहों पर पुलिस प्रशासन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को डराया- धमकाया है और उनपर बिना किसी तथ्य के केस भी दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं शिकयत में ये भी कहा गया है कि पार्टी को चुनाव को प्रभावित करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जेजेपी ने इस मामले में चुनाव आयोग से विनिती की है कि आयोग तुरंत इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द कोई उचित कार्रवाई करें। वहीं जेजेपी कार्यकर्ताओं को परेशान करने से प्रशासन को तुरंत रोका जाए।
जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि सोहना में जेजेपी उम्मीदवार रोहताश खटाना की जहां भी जनसभाएं या कार्यक्रम होते हैं, वहां पार्टी के कार्यक्रम संयोजकों और कार्यकर्ताओं को पुलिस डरा धमका रही है। ये भी कहा कि मतदाताओं को प्रशासन द्वारा बेबुनियाद केसों के नोटिस भेजकर दवाब डाला जा रहा है। इतना ही पुलिस ने बिना किसी तथ्य के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर केस भी दर्ज किए हैं। इसके साथ ही जेजेपी ने पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के नाम सहित दर्ज एफआईआर और नोटिस की कॉपी आयोग की दी है।






