INX मीडिया केस में 14 अन्य लोगो के खिलाफ दाखिल चार्जशीट, जानिए कोन है वो

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- आईएनएक्स मीडिया केस मे सीबीआई की पी. चिदम्बरम से पूछ-ताछ  का सिलसिला अभी पूरी तरह खत्म भी नही हुआ था कि, CBI…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- आईएनएक्स मीडिया केस मे सीबीआई की पी. चिदम्बरम से पूछ-ताछ  का सिलसिला अभी पूरी तरह खत्म भी नही हुआ था कि, CBI ने फिर से 14 लोगो के खिलाफ नयी चार्जशीट दाखिल कर ली है।

इस मामले पर दिल्ली उच्च न्यायालय में 21 अक्टूबर को सुनवाई होगी। INX मीडीया केस में CBI ने पी चिदंबरम समेत कार्ति चिदंबरम, सिंधुश्री खुल्लर, भास्कर, पीटर मुखर्जी, प्रबोध सक्सेना, अनूप पुजारी, आर प्रसाद का नाम दाखिल किया है। इसके अतिरिक्त वित्त मंत्रालय के चार पूर्व अफसरों का नाम भी CBI की चार्जशीट मे दर्ज है।

पी. चिदंबरम ईडी कस्टडी मे

प्रधान पब्लिक प्रोसेक्यूटर ने आदालत में कहा कि, पी. चिदंबरम के खिलाफ बयान देने वाले इंद्राणी मुखर्जी के इलावा एक और गवाह ने उनके खिलाफ बयान दिया है। बतादें कि ऐक और जहां पी. चिदंबरम की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही। वहीं दूसरी और दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 24 अक्तूबर तक चिदंबरम को ईडी हिरासत मे भेज दीया है।

क्या है पूरा मामला

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को उनके कार्यकाल के दौरान एफआईपीबी को मंजूरी देने में कथित अनियमितता के चलते 21 अगस्त को चिदंबरम न्यायिक हिरासत में लिया गया था, जिस पर ईडी की सुनवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *