ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जननायक जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के बाद एक्शन मोड में आ गई है और चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं पर कड़ा संज्ञान लिया है। जेजेपी से 6 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा कर उनकी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने के साथ- साथ पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया है।
इस संबंध में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ केसी बांगड़ ने बताया कि इन लोगों ने चुनाव के दौरान पार्टी हित के खिलाफ काम किया, जिसके चलते सभी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही सभी को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित भी किया गया है।
जेजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किए गए लोगों में शशिबाला तेवतिया, सुरेश वर्मा, बदरुद्दीन, बलदेव अलावलपुर, तुही राम भारद्वाज और गुरपाल माजरा शामिल हैं।


