ऑनलाइन डेसक लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और बसपा ने गठबंधन कर लिया है। हरियाणा विधानसभा चुनावों में जजपा 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बसपा 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
दिल्ली में प्रेसवार्ता कर जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला और बसपा सासंद सतीश मिश्रा ने इस गठबंधन का ऐलान किया गया है।
बता दें लोकसभा चुनावों में दुष्यंत चौटाला चौटाला की जेजेपी ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन किया था, नतीजे आने के बाद दोनों पार्टियों ने गठबंधन तोड़ दिया था।

