ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद विधानसभा का उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है | वहीं अब मतगणना के लिए जींद के अर्जुन स्टेडियम में मतगणना केन्द्र बनाया गया है | इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध प्रशासन की और से किये गए है | मतगणना केन्द्र परिसर पर कड़ी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया है |
स्ट्रॉग रूम के हर गेट पर दो–दो कैमरे लगाए गए है, जो हर समय काम करते है | यहां कई घेरों में पैरामिल्ट्री के जवान और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है जो राउंड दी क्लॉक डयूटी दे रहे है |अर्जुन स्टेडियम के पूरे कैम्पस में तथा बाहर की गतिविधियों पर भी कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही है |
Watch Video
