Jhajjar Vigilance Action: झज्जर में जमीन का नक्शा बनाने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत, विजिलेंस ने रंगे हाथ किया गिरदावर गिरफ्तार

Jhajjar Vigilance Bureau Action: झज्जर जिले के बादली क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरदावर को 10…

Jhajjar Vigilance Bureau Action: झज्जर में जमीन का नक्शा बनाने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत, विजिलेंस ने रंगे हाथ किया गिरदावर गिरफ्तार

Jhajjar Vigilance Bureau Action:

झज्जर जिले के बादली क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरदावर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी (Jhajjar Vigilance Bureau Action) गिरदावर की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसकी जमीन का नक्शा तैयार करने और संबंधित कार्य करवाने के बदले गिरदावर द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

योजना बनाकर लगाया ट्रैप

शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले की जांच की और योजना बनाकर ट्रैप लगाया। बताया जा रहा है कि जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत की राशि सौंपी, उसी दौरान पहले से मौजूद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरदावर को मौके पर ही काबू कर लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की तथा आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी गई है। ACB द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने कहा कि, हमें शिकायत प्राप्त हुई थी कि गिरदावर द्वारा जमीन का नक्शा बनाने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

अन्य ख़बरें जानें-

Manipur Kuki Leaders Killed: मणिपुर में घात लगाकर हमला

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *