ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज पूरा देश अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर पूरा हिन्दुस्तान उतर आया। वहीं मिसाइल, टैंक और तोपों ने रोमांचित किया, इसके साथ ही राजपथ पर राज्य की झाकियां प्रस्तुत की गई, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान झाकियों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान से लोगों का मन मोह लिया, यूपी की झांकी में बाराबंकी की झलक देखने को मिली तो अब राजपथ पर परेड का समापन हो गया है। राजपथ से जाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों किनारों पर बैठे लोगों का हाथ हिलाकर कर अभिवादन किया।
केजरीवाल और ठाकरे ने तिरंगा फहराया
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर में तिरंगा फहराया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि आज अपने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का और शपथ लेने का दिन है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोकतंत्र दिवस के मौके पहली बार बतौर सीएम अपने आवास पर तिरंगा फहराया ।
सीएम मनोहर लाल ने तिरंगा फहराया
तो वहीं हरियाणा में भी कई जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। अंबाला में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, कुरुक्षेत्र ज्ञानचंद गुप्ता, जींद में सीएम मनोहर लाल खट्टर, पंचकूला में गृहमंत्री अनिल विज, फरीदाबाद में कृषि मंत्री जेपी दलाल और गुरुग्राम में परविहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने तिरंगा फहराया। समारोह के दौरान मंच से संबोधित करते हुए सभी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
सोनीपत पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस मनाया गया
वहीं सोनीपत जिला पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया, जहां राज्यमंत्री अनूप धानक ने तिरंगा फहराया। यहां उन्होंने पुलिस टुकड़ी, होमगार्डस के जवान और एनसीसी कैडेट्स से सलामी ली। स्कूली बच्चों की तरफ से यहां रंगारंग कार्यकर्म भी पेश किये गये। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चो के लिए 2 लाख 51 हजार रूपये का पारितोषिक स्वरूप देने की घोषणा की गयी।




