ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में एक ऐसा ऑटो विवादों में घिरा हुआ है जिस पर जरनैल सिंह भिंडरावाले की फोटो लगी हुई है। जानकारी अनुसार दिल्ली में एक ऑटो चालक ने अपने ऑटो पर जरनैल सिंह भिंडरावाले की फोटो लगाई हुई थी जिस कारण फोटो लगाने के अपराध में दस्तारधारी ऑटो चालक को थाने बुलाया गया और साथ ही उसके ऑटो को जब्त कर लिया गया। सूत्रों का कहना है कि सिख जत्थेबंदियों के दबाव के कारण उसको छोड़ भी दिया गया। पर फिर से उसको पुछताछ के लिए बुलाया गया। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने उसको पुछताछ करने के लिए थाने बुलाया तो थाने के बाहर सिख लोगों की भीड़ शुरू हो गई थी।
सूत्रों से पता चला है कि किसी व्यक्ति ने इस ऑटो चालक की शिकायत 100 नंबर पर फोन करके दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस ऑटो चालक ने एक आतंकवादी की तस्वीर अपने ऑटो पर लगाई हुई है जिसके बाद उन्होने उस ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की। कहा जा रहा है कि इस ऑटो चालक का नाम चरनजीत सिंह तिलक है और दिल्ली में रहता है।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1165082960338862/
सूत्रों का ये भी कहना है कि ये ऑटो चालक 1984 सिख कत्लेआम के पीड़ित परिवार में से एक है। वहीं इस मामले पर ऑटो चालक का कहना है कि पुलिस ने उसको कहा कि किसी सवारी ने उसके खिलाफ शिकायत की है जिस कारण वो उसको पुलिस स्टेशन ले गए वहां पर उसको गिरफ्तार कर लिया गया और साथ ही उसके ऑटो को भी जब्त कर लिया गया।
इसके बाद पुलिस ने उसको पुछा कि उसने अपने ऑटो पर एक आतंकवादी की तस्वीर क्यों लगाई हुई है इसी की पुछताछ के लिए उसको पुलिस स्टेशन बुलाया गया है। जब इसकी खबर सिख लोगों को मिली थी तो इसकी खबर मिलने के बाद सिखों ने थाने में इक्कठा होकर उसको वापस घर लेकर आ गए। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कहा कि लोग कहते है कि पाकिस्तान में सिखों के साथ बदसलूकी की जा रही है पर सिखों के साथ अपने ही देश में बुरा ब्यवहार किया जा रहा है।


