ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एसवाईएल को लेकर इनेलो की ओर से हरियाणा में चलाए जा रहे जेल भरो आंदोलन पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने चुटकी ली है। विज ने इनेलो के जेल भरो आंदोलन पर तेज कसते हुए इसे एक राजनीतिक कार्रवाई बताया।
विज ने कहा कि वो केवल राजनीति कर रहे है,जबकि हकीकत में आज तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इनेलो उन्हीं पुराने चेहरों को एक शहर से दूसरे शहर में घुमा रही है। आपकों बता दें कि इनेलो की ओर से एसवाईएल को लेकर पूरे हरियाणा में जेल भरो आंदोलन चलाया जा रहा है, जिसके तहत इनेलो नेता हर जिले में प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारियां दे रहे है।

