जम्मू&कश्मीर: सुनजवान आर्मी कैंप के पास फायरिंग, हमले में 1 जवान शहीद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर सुंजवां के पास आर्मी कैंप पर आतंकी हमला हुआ है। बता दे हमला शनिवार सुबह हुआ जब 3-4 आतंकियों ने रिहायशी इलाके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर सुंजवां के पास आर्मी कैंप पर आतंकी हमला हुआ है। बता दे हमला शनिवार सुबह हुआ जब 3-4 आतंकियों ने रिहायशी इलाके के पास फायरिंग करते हुए आर्मी कैंप के आस पास घरों में घुसे। अब तक इस हमले में 4 लोगों के घायल होने की खबर है जिनमें एक आर्मी जवान और उसकी बेटी भी शामिल है । जिसके बाद इलाज के दौरान जवान शहीद हो गया और उसकी बेटी की भी मौत हो गई है । कहा जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

हमले के दौरान सेना कैंप के अंदर मौजूद आतंकियों को खदेड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया गया। उस घर को चारों ओर से घेर लिया गया है, जिसमें आतंकी छिपे बैठे हैं। वहीं आर्मी ने हमले की जानकारी रक्षा मंत्री को दे दी है।

हालांकि, अधिकारियों ने अब तक दो लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और ऑपरेशन फिलहाल जारी है। आतंकी भी फायरिंग कर रहे हैं और इस दौरान रिहायशी इलाके को खाली करवाया जा रहा है ताकि कोई जानमाल का नुकसान ना हो।

हमले की पुष्टि करते हुए जम्मू आईजीपी एसडी सिंह जमवाल ने बताया कि सुबह लगभग 4.55 बजे संत्री ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं। इसके बाद संत्री ने फायर किया जिसके जवाब में सामने से भी फायरिंग हुई। अभी फिलहाल आतंकियों के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई है और उन्हें एक फेमिली क्वार्टर में घेर लिया गया है।

Watch Video

https://youtu.be/AVR3PQH-3sE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *