ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जगदीश टाईटलर द्वारा राजीव गांधी के साथ एक कार में 1 नवम्बर 1984 को एक साथ घूमने के निजी पंजाबी चैनल पर किये गये खुलासे पर गृह मंत्रालय ने कार्रवाई की है | दिल्ली के गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके की शिकायत पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की एसआईटी के प्रमुख जस्टिस एस एन ढींगरा को सौंप दी है | जीके ने 2 फरवरी को मामले मे गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजा था | जिस पर 9 फरवरी को भारत सरकार के सचिव हिटलर सिंह ने मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी हैं। मामले में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को स्वयं फोन करके जानकारी दी हैं | वहीं एच एस फूलका ने गृह मंत्रालय से अपील करते हुए कहा कि नई SIT को स्टिंग की जांच ना दी जाए | साथ ही उन्होंने कहा कि पुरानी SIT या CBI की नई टीम को जांच सौंप देनी चाहिए, और नई SIT ने अभी तक जांच शुरू नहीं की |
जगदीश टाइटलर को लेकर DSGMC की बड़ी जीत
मनजीत सिंह जीके की शिकायत पर हुई कार्रवाई
मामले की जांच SC की SIT के प्रमुख जस्टिस ढींगरा को सौंपी
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सौंपी मामले की जांच
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सौंपी मामले की जांच
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हरसिमरत कौर बादल को दी जानकारी
सुखबीर बादल ने जांच शुरू करने पर गृहमंत्री का किया धन्यवाद
‘पहली बार गांधी परिवार तक पहुंची जांच की आंच’
Watch Video
https://youtu.be/he-3-1eQCJ8
