Jammu Kashmir Encounter:
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुड्डार इलाके में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चल रही है. तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्यवाई में एक आतंकी मारा गया है. फायरिंग में एक अफसर के घायल होने की खबर है. इलाके में तलाशी अभियान जारी है.
3 जवान घायल हो गए हैं और गोली बारी लगातार जारी है.

कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर कुलगाम के गुड्डर जंगल में मुठभेड़ हो रही है. जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एसओजी काम पर हैं.

खबर के अनुसार, गोलीबारी अभी भी जारी है और अभियान में मदद के लिए ज्यादा से ज्यादा बल मौके पर भेजे गए हैं. कश्मीर पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ कुलगाम के गुड्डर जंगल में शुरू हुई. मुठभेड़ के दौरान घायलों का इलाज चल रहा है. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 9 नेशनल राइफल्स और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई.
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



