ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में CRPF के काफिले पर 2019 का सबसे बड़ा हमला हुआ है | हमले में 28 जवान शहीद बताये जा रहे है और 45 से ज्यादा जवान घायल हुए हैं | खबर के मुताबिक हमले में IED Blast का इस्तेमाल हुआ है | इस आत्मघाती हमले को IED Blast रिमोट कंट्रोल के जरिये अंजाम दिया गया है |
बता दे हमला तब हुआ जब सीआरपीएफ का काफिला जम्मू से एक मात्र हाइवे से कश्मीर जा रहा था | तभी अचानक आतंकियों ने CRPF काफिले पर फायरिंग की फिर उन पर कार के जरिये आईईडी ब्लास्ट किया | धमाका इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए | जिसमे 28 जवानों को अपनी जान गवानी पड़ी | ये हमला उरी से भी बड़ा आतंकी हमला है | तो वहीं यह आतंकी हमला पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में हुआ |
सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि ये एक आत्मघाती हमला है | इस आईईडी विस्फोट की की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली | जानकारी अनुसार ये आईईडी विस्फोट आत्मघाती हमले को जैश के आतंकी आदिल अहमद डार ने अंजाम दिया | दरअसल काफिले में 70 वाहन थे | इस काफिले में करीब 2500 जवान जा रहे थे इसमें से एक बस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है | इसमें एक बस में 20 से ज्यादा जवान मौजूद थे, तो जाहिर सी बात है इस आत्मघाती हमले में 4 से 5 बसें ब्लास्ट की चपेट में आयी होगी |
सेना से बातचीत के दौरान पता चला है कि सेना ने जिस तरह से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है, उसमें उनकी बौखलाहट बढ़ गई है | जिसके कारण उन्होंने आईएसआईएस की तर्ज पर ये हमला किया है |
Watch Video
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/380536529399734/



