जामिया केस: कांग्रेस ने की पुलिस की निंदा, न्यायिक जांच की मांग !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिल्ली पुलिस पर हमला बोलते हुए कहा कि,पुलिस किसी यूनिवर्सिटी परिसर में बिना वीसी के परमिशन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिल्ली पुलिस पर हमला बोलते हुए कहा कि,पुलिस किसी यूनिवर्सिटी परिसर में बिना वीसी के परमिशन के दाखिल नहीं हो सकती है। और वह भी उस यूनिवर्सिटी कैंपस में जो केंद्र के तहत आता हो, हम दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा करते हैं और इस मामले में न्यायिक जांच की मांग करते हैं।

पुलिस ने 50 छात्रों को देर रात रिहा किया

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जामिया कैंपस के 50 छात्रों को देर रात रिहा कर दिया  जिसके बाद जामिया कैंपस के छात्रों ने भी मिडनाइट प्रोटेस्ट खत्म कर दिया है। लेकिन अभी भी जामिया कैंपस में  हिंसा पर भारी तनाव बताया जा रहा है। पुलिस ने देर रात दिल्ली के कालकाजी पुलिस स्टेशन से 35 छात्रों को छोड़ा, जबकि फ्रेंड्स कॉलोनी से 15 छात्रों को रिहा किया।

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के गेट खुले

वहीं दिल्ली मेट्रो के उन स्टेशनों के गेट खोल दिए गए हैं जिनको कल शाम बंद कर दिया गया था,कल शाम मनीष सिसोदिया ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *