Jalandhar Day light Murder:
जालंधर के थाना रामामंडी के अंतर्गत रविदास कॉलोनी में युवक का चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया. मृतक (Jalandhar Murder) की पहचान 20 वर्षीय आशु निवासी रविदास कालोनी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है आशु सोमवार अल तड़के करीब 4 बजे अपने घर पर मौजूद था. उसका दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि दोस्तों ने आशु के पेट में चाकू मार घायल कर दिया.
Jalandhar Murder:पेट में चाकू लगने से मौत-
इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल हो गया है. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. परिजनों का कहना है कि बदमाशों द्वारा आशु के पेट में चाकू लगने से उसका काफी खून बह गया और खून ज्यादा बहने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देकर आरोपी वारदात को मौके से फरार हो गए.</p>
बुआ के बेटे ने दिया घटना को अंजाम-
मृतक आशु के पिता कन्ना सिद्धू ने बताया कि उसके बेटे के दोस्त दो दिन पहले रात को 11 बजे घर आ गए. उसके बाद से वह घर में सो रहे थे. कल रात को सिद्धू ने बेटे को कहा कि इन्हें भेज दें, लेकिन बेटे ने कहा कि आज रात ही दोस्तों ने रूकना है. पिता ने कहा कि उसने बेटे को कहा कि वह नीचे आकर सो जाए, लेकिन उसने मना कर दिया. तरनसिंह और उसकी बुआ के बेटे ने घटना को अंजाम दिया है. पिता के अनुसार वह सुबह 9 बजे सिलेंडर लेने छत पर गए तो उन्होंने देखा कि बेटा खून से लथपथ पड़ा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी.</p>
आशु डेढ़ महीना पहले आया था जेल से बाहर –
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि मृतक आशु करीब डेढ़ महीना पहले ही जेल से बाहर आया था. वह पिछले 3 दिनों से घर में ही सो रहा था. देर रात उसी दौरान उसका झगड़ा हो गया. जिसके बाद हमलवार घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए है. परिवार के बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.</p>



