जालंधर: खूबसूरत चेहरों के पीछे भागते हैं तो हो जाए सावधान, अश्लील वीडियो बनाकर करती ब्लैकमेल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तस्वीरों में दिख रही इन युवतियों की असलियत जान कर आप हैरान रहे जाएगें और अगर आप भी खूबसूरत चेहरों के पीछे भागते…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तस्वीरों में दिख रही इन युवतियों की असलियत जान कर आप हैरान रहे जाएगें और अगर आप भी खूबसूरत चेहरों के पीछे भागते हैं तो सावधान हो जाए क्योंकि अगर आप भी इन युवतियों के जाल में फंस गए तो हो जाएगें कंगाल | जी हां सबसे पहले ये युवतियां अपने हुसन का जाल फैंकती हैं और बाद में ब्लैकमेल कर भोले भाले युवकों को सड़क पर ले आती हैं।  ये वारदात जालंधर की है जहां पर बस स्टैंड के आसपास घूमकर राहगीर युवकों को अपने प्रेम जाल में फांस कर रुपए ऐंठने वाली 2 युवतियों का पीड़ित युवकों ने खुद पर्दाफाश किया है इतना ही नहीं, लड़कों के साथ अश्लील वीडियो बनाकर करती ब्लैकमेल | इन यवतियों को थाना रामा मंडी की पुलिस के हवाले भी किया है।

थाने में शिकायत देने आए पीड़ित युवकों ने करीब 20 वर्षीय इन युवतियों के बारे में बताया कि वे पहले युवकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं, उन्हें अपने जाल में फंसाती हैं | उसके बाद उन्हें अपने साथ घूमने जाने को मजबूर करती हैं। और अगर गलती से कोई युवक उन्हें मना कर दे तो झूठा केस दर्ज करवाने की धमकियां देती हैं साथ ही 2 लाख रुपए की मांग करती हैं।

तस्वीरों में दिख रही ये दोनों युवतियां प्रेम जाल में फंस चुके कई युवकों से लाखों रुपए वसूल चुकी हैं। इस दौरान उनके मोहल्ले के गण्यमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। जिसके चलते युवकों ने अपनी बदनामी के डर से इनको पैसे देकर अपना पीछा छुड़ाना ही बेहतर समझा।

बरहाल अब देखना होगा कि पुलिस को अपनी कार्रवाई करने में कितना समय लगेगा और इन युवतियों ने अबतक कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद की है, इसका भी खुलासा अभी होना बाकि है।

Watch Video

https://youtu.be/wyA2tHcbCiA

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *