लंगाह की बढ़ी मुश्किलें, आठ साल बाद फिर खुली कत्ल के केस की फाइल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया  लंगाह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है अकाली दल के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के राइट हैंड माने जाते मुहम्मद रफीक उर्फ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया  लंगाह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है अकाली दल के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के राइट हैंड माने जाते मुहम्मद रफीक उर्फ गुज्जर सिपाहिया पर लगे कत्ल के केस की फाइल फिर से खुल गई है। 2008 में सिपाहिया पर एक आठ साल के बच्चे का कत्ल कर शव नहर में फेंक देने का आरोप लगा था |

बेशक वारदात को 9 साल हो गए हों | लेकिन मासूम के माता पिता आज भी अपने बच्चे की याद आते ही रो पड़ते हैं | पीड़ित परिवार आज भी इंसाफ के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है। हालांकि मामला दोबारा खुलने से परिवार को इंसाफ की कुछ आस जरूर बंधी है।

आरोप है की पुलिस ने शिकायत के बाद सिर्फ अज्ञात लोगों पर पर्चा दर्ज कर केस बंद कर दिया था। तब पुलिस व सरकार के खिलाफ कई धरने भी दिए थे, लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले की पुष्टि कर डीएसपी स्पेशल ब्रांच एचएस बैंस का कहना है कि एसएपपी गुरदासपुर की तरफ से मामले की जांच फिर से करने के आदेश मिले हैं। टीमों का गठन किया गया है।

आठ साल के लाडले को खोने वाला परिवार बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए ठोकरें खा रहे हैं। आखिर बेटे को इंसाफ कब मिलेगा यह देखना अभी बाकि है |

Watch Video

https://youtu.be/vlJozy4lSg8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *