जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है ! एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक चेकिंग के दौरान इन आरोपियों के पास से एक किलो छह सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान राजवीर सिंह उर्फ कालू जो लुधियाना के रायपुर का रहने वाला है। आरोपी पर थाना गोराया में मामला दर्ज कर लिया है !
इसके अलावा बस अड्डा करतारपुर से एक आरोपी को 11 हजार से अधिक नशीली कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया, आरोपी बीकॉम पास है,नशीली गोलियों के साथ एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया है जो आईटी से बीएससी कर रखी है !पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है !

