तरनतारन के गांव कोट बुड्ढा के किसान तारा सिंह ने कर्ज से तंग आकर जहरीली दवा निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली किसान के ऊपर 6 लाख का कर्ज था किसान का परिवार बेहद गरीबी के दौर से गुजर रहा था बुधवार रात को अपने बच्चों को भूख से बिलखते देख किसान ने जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या कर ली !
किसान की एक छह माह और एक 2 साल की लड़की है..गांव वासियों ने बताया कि किसान के पास केवल एक डेढ़ किले जमीन थी उसकी जमीन दरिया के क्षेत्र में आने के कारण इस बार धान की फसल भी नहीं हो पाई..इस मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी ने कहा कि धारा 174 के अंतर्गत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है !

