ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर के लाडोवाली रोड पर एक मोबाइल दुकान पर कुछ युवकों ने जमकर तोड फोड़ की और दुकान मालिक की पिटाई की गई | मारपीट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई | पीड़ित दुकानदार के मुताबिक उसकी कार के आगे किसी व्यक्ति ने अपनी कार खड़ी कर दी | जिसके बाद जब उसने व्यक्ति को कार हटाने के लिए कहा तो इससे गुस्साया व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ दुकान के अंदर दाखिल हुआ और दुकान में तोड़फोड़ कर उसके साथ मारपीट की। बड़ी बात ये कि दुकानदार ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
> सरे बाजार गुंडागर्दी, CCTV में कैद हुई वारदात
> मोबाइल शॉप के मालिक को बुरी तरह पीटा
> दुकान के अंदर चले डंडे-कुर्सियां
> सूचना देने के घंटों बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
Watch Video
