‘गौरी’ गदर मचा रही है…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : सपना बिग बॉस के घर की रानी क्या बनी उसका रजवाड़ा खतरे में पड़ गया। हरियाणा में इन दिनों एक और…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : सपना बिग बॉस के घर की रानी क्या बनी उसका रजवाड़ा खतरे में पड़ गया। हरियाणा में इन दिनों एक और डांसर सपना चौधरी की जगह लेती दिखाई दे रही है। हरियाणा में रागिनी और डांस की दुनिया में सपना चौधरी किसी परिचय की मोहताज़ नहीं हैं, लेकिन जब कोई सपना के सपनों को पलीता लगाने की ठान ले तो उसे सबसे बड़ी चुनौती सपना के ठुमकों से ही मिलती है। ऐसी ही एक डांसर है गौरी, जो स्टेज पर गदर मचा रही है।

गौरी के डांस को यूट्यूब पर 61 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। चंडीगढ़ से दिल्ली तक गौरी के दीवानों की संख्या बढ़ती जा रही है। आखिर गौरी के ठुमके सपना के ठुमकों पर भारी जो पड़ते दिखाई दे रहे हैं। गौरी की अदाएं, गौरी की अठखेलियां, गौरी का मस्त अंदाज, गौरी की खूबसूरती और सबसे बढ़कर गौरी का फिगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले यूथ को क्लिक करने को मजबूर कर रहा है। उसकी चर्चा विराट कोहली के रिकॉर्ड की तरह बढ़ती जा रही है।

चढ़ती ठंड में गौरी का डांस मोबाइल का भरपूर इस्तेमाल करने वालों के दिलों में भरपूर सिरहन पैदा कर रहा है। सपना चौधरी के फैन्स गौरी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। युवा वर्ग हरियाणा की इस नई अदाकारा को पलकों पर बिठा रहा है। बहादुरगढ़ के 19 साल के युवराज कहते हैं कि गौरी में सपना को पीछे छोड़ देने की भरपूर क्षमता है। वहीं अंबाला के अनिल का मानना है कि गौरी का नाम हरियाणा की सेलिब्रिटी लिस्ट में जल्द ही शामिल हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *