मिशन चंद्रयान-2 को लेकर इसरो चीफ का सामने आया बड़ा बयान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इसरो प्रमुख के सिवन ने जानकारी देते हुए कहा है कि, हार्ड लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम से संपर्क नहीं हो पाया है,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इसरो प्रमुख के सिवन ने जानकारी देते हुए कहा है कि, हार्ड लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम से संपर्क नहीं हो पाया है, लेकिन ऑर्बिटर बहुत अच्छा काम कर रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि, एक राष्ट्रीय स्तर की समिति इस बात का विश्लेषण कर रही है कि वास्तव में विक्रम लैंडर के साथ क्या गलत हुआ।चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर काफी अच्छे से काम कर रहा है।

isro

के सिवन ने आगे कहा कि, लैंडर में क्या खराबी हुई, इसकी जांच एक राष्ट्रीय समिति कर रही है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद भविष्य को लेकर प्लान बनाए जाएंगे। सिवन ने कहा कि, चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर सही से काम कर रहा है। सारे पेलोड ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं और एकदम अच्छे से काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *