Karnal Grain Market में धान बिक्री में हेराफेरी, किसान बोले- डिजिटल की जगह पुराने कांटे से हो रही खरीद

करनाल, 8अक्टूबर करनाल अनाज मंडी में किसानों की तरफ से एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का मुख्य कारण सरकार को बताना कि जिले…

करनाल

करनाल, 8अक्टूबर

करनाल अनाज मंडी में किसानों की तरफ से एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का मुख्य कारण सरकार को बताना कि जिले की मंडी में डिजिटल कांटों का प्रयोग नहीं किया जा रहा। किसानों का कहना है कि एक तो अनाज मंडी में किसान परेशान है, धान की फसल की खरीद नहीं हो रही। इस बीच जहां कुछ होता है, वहां गड़बड़ का खेल चल रहा है।

किसानों की डिजिटल कांटे की मांग

डिजिटल कांटो की जगह पुराने कांटों के जरिए फसल खरीद का कार्यक्रम चल रहा है। अनाज मंड़ी में डिजिटल कांटों का प्रयोग होना चाहिए। करनाल के साथ कई और मंडिया है जहां पर डिजिटल कांटों का प्रयोग नहीं हो रहा और हेरा-फेरी की जा रही है जिससे किसान को नुकसान हो रहा है। इसलिए किसानों की प्रशासन से अपील है इस तरफ ध्यान दिया जाए औऱ  सरकार किसान के बारे में कुछ तो सोच ले । किसानों ने कहा कि किसान अब बर्दाश्त नहीं करेगा जो तोल में गड़बड़ की जारी है। उसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी ।

अन्य खबरें जानें-

Palwal: पुड़िया बनाकर बेच रहे थे गांजा, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, 400 ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *