Indian Air Force Day 2026: वायुसेना के 94 साल पूरे, हिंडन एयरबेस पर दिखी योद्धाओं की ताकत

दिल्ली, 8 अक्टूबर आज भारतीय वायुसेना की स्थापना के 94 साल पूरे हो गए हैं। जिसको लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए…

दिल्ली

दिल्ली, 8 अक्टूबर

आज भारतीय वायुसेना की स्थापना के 94 साल पूरे हो गए हैं। जिसको लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।पूरा देश भारतीय वायुसेना दिवस मना रहा है। इस साल वायुसेना दिवस की थीम ‘भारतीय वायु सेना – अचूक, अभेद्य और सटीक’ है। वायुसेना का मुख्य क्रार्यक्रम उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित एय़र फोर्स स्टेशन हिंडन में आयोजित किया गया।जहां पर परेड के साथ हवाई करतब और लडाकू विमानों की ताकत देखने को मिली।

एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने किया परेड का निरीक्षण

गाजियाबाद में समारोह के दौरान एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने परेड का निरीक्षण किया औऱ सलामी ली। वायुसेना को संबोधित करते हुए एयर मार्शल ने वायुसेना की 94 वर्षों की यात्रा, ऑपरेशनल तैयारी, आधुनिक तकनीक और संयुक्त सैन्य एकीकरण पर जोर दिया।इस दौरान देश की सेवा के लिए अपनी जान की आहुति देने वाले योद्धाओं को भी श्रद्धांजलि दी गई।

भारतीय वायुसेना की 1932 में हुई थी स्थापना

भारतीय वायुसेना की 8 अक्टूबर 1932 में स्थापना हुई थी। शुरूआती समय में इसमें सीमित संख्या में पायलट और सभी सुविधाएं थी। लेकिन समय के साथ भारतीय वायुसेना ने अपनी ताकत में इजाफा किया और देश की रक्षा व्यवस्था को मजबूत किया।

भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ है, जिसका अर्थ है—‘गौरव के साथ आकाश को छूना।’ यह भगवद्गीता से लिया गया है।

अन्य खबरें जानें-

Karnal Grain Market में धान बिक्री में हेराफेरी, किसान बोले- डिजिटल की जगह पुराने कांटे से हो रही खरीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *