ईरानी राष्ट्रपति रुहानी का पहला भारत दौरा, वेस्ट एशिया पॉलिसी पर नजर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी तीन दिन की यात्रा पर भारत आ रहे हैं रूहानी की ये विजिट दोनों देशों के लिए अहम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी तीन दिन की यात्रा पर भारत आ रहे हैं रूहानी की ये विजिट दोनों देशों के लिए अहम है । ईरान को विकास के लिए भारत सरकार और यहां की कंपनियों की मदद चाहिए । वहीं, भारत अपनी वेस्ट एशिया पॉलिसी के तहत उसे अहम साथी बनाना चाहता है । बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2016 में ईरान गए थे ।

वेस्ट एशिया पॉलिसी पर नजर   

ईरानी राष्ट्रपति के दौरे के दौरान भारत की नजर वेस्ट एशिया पॉलिसी पर है । बता दें कि भारत अपनी वेस्ट एशिया पॉलिसी के तहत ईरान को अहम साथी बनाना चाहता है । ईरान में जो चाबहार पोर्ट का निर्माण किया जा रहा है वो भारत की करवा रहा है । भारत और ईरान के बीच मजबूत आर्थिक और वाणिज्यिक संबंध है । विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और ईरान के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2016-17 में 12.89 अरब डालर था ।

ईरानी राष्ट्रपति रुहानी का पहला भारत दौरा

हैदराबाद में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रोहानी गुरुवार बेगमपेट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और बाद में मुस्लिम बुद्धिजीवियों, विद्वानों और धर्मगुरूओं को संबोधित करेंगे ।अगस्त 2013 में ईरान के राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद यह रोहानी की पहली भारत यात्रा होगी ।


हैदराबाद की मक्का मस्जिद में पढ़ेंगे नमाज

सूत्रों के मुताबिक रोहानी 16 फरवरी को नई दिल्ली रवाना होंगे । उन्होंने बताया कि रूहानी हैदराबाद की मक्का मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के बाद वहां एक सभा को संबोधित करेंगे. और गोलकोंडा के कुतुब शाही मकबरे सहित कई ऐतिहासिक स्थलों की सैर करेंगे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *