हाथ में रिवाल्वर लेकर ऑफिस में घुसा बदमाश, ऑफिस के मालिक ने दिखाई बहादुरी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैथल के डांड रोड पर दिन दिहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई | घटना वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रान्सफर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैथल के डांड रोड पर दिन दिहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई | घटना वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रान्सफर के ऑफिस में हुई जहां दिन दिहाड़े एक युवक हाथ में रिवाल्वर लेकर ऑफिस में घुसा और ऑफिस मालिक पर रिवाल्वर तान कर सारा कैश बेग में डालने के लिए कहा |

 लेकिन वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रान्सफर ऑफिस के मालिक की हिम्मत और बहादुरी के चलते आरोपी इस घटना को अंजाम देने में विफल हो गया.और जैसे ही आरोपी ने रिवाल्वर दिखाई ऑफिस मालिक ने रिवाल्वर छीन ली और उसको दबोच लिया | आसपास के दुकानदार भी इस हिम्मत को देखकर उसके साथ हो लिए और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *