ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम में नकली IPS अफसर बनकर महिला को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। जांच के दौरान पता चला कि जिस नंबर से महिला को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे जा रहे है। वो नंबर गुजरात का है और किसी फर्जी आईडी से लिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने उस नंबर की कॉल डिटेल निकाली और उन नंबरों पर संपर्क किया तो पता चला कि फर्जी IPS अफसर ने उनके पास भी कई बार अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे हैं।
वहीं कई नंबरों पर कॉल करके तो उसने अपने आपको यूपी पुलिस का बड़ा अधिकारी भी बताया है. पुलिस के पास उस नंबर को ट्रेस करना एक बड़ी चुनौती थी लेकिन पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिये पता लगाया कि यह नंबर फिलहाल गुड़गांव में सेक्टर 22 से ऑपरेट हो रहा है लेकिन घनी आबादी होने के चलते पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही थी, लेकिन चार दिन चली तलाशी के बाद पुलिस को कामयाबी मिली और नकली IPS को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान गौरी शंकर के नाम से हुई है।

