ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दंगल गर्ल व अंतर्राष्ट्रीय रेसलर बबीता फौगाट शादी के बंधन में बंध गई हैं।
झज्जर के गांव मातनहेल के पहलवान भारत केसरी विवेक सुहाग के साथ उन्होंने शादी कर ली है। खास बात यह रही कि, दोनों ने देश और समाज को एक संदेश देते हुए शादी में सात नहीं बल्कि आठ फेरे लिए। आठवें फेरे में उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व बेटी खिलाने की शपथ ली।

